---विज्ञापन---

कौन हैं राजस्थान की वो 9 देवियां, जिन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार, देखें सूची

Rajasthan Assembly Election 2023 BJP Woman Candidate List: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Assembly Election 2023 BJP Woman Candidate List: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान करने में जुटी है। भाजपा अब तक प्रदेश में 124 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अब तक 33 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। शनिवार को जारी हुई दूसरी सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं को टिकट दिए हैं। आइये जानते हैं उन 9 महिला उम्मीदवारों के बारे में जिनको भाजपा ने नवरात्रि के पावन मौके पर चुनाव मैदान में उतारा है।

1. वसुंधरा राजे
राजस्थान की दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे 2003 से लगातार जीतती आ रही है। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें झालावाड़ की झालरापाटन सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधायक बनने से पहले से पहले वह 5 बार बारां-झालावाड़ सीट से सांसद भी रह चुकी है। चुनाव के बाद वह तीसरी बार सीएम बन सकती है।

2. ज्योति मिर्धा
भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व सांसद और मिर्धा परिवार की राजनीतिक विरासत संभाल रही ज्योति मिर्धा को नागौर सीट से उम्मीदवार बनाया है। ज्योति ने थोड़े दिन पहले ही पार्टी ज्वाॅइन की थी। पार्टी ने उन्हें नागौर से उम्मीदवार बनाया है।

3. दीप्ति माहेश्वरी
दीप्ति माहेश्वरी 2020 में कोरोना महामारी के कारण मां किरण माहेश्वरी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में राजसमंद सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट से उनकी मां किरण माहेश्वरी कई बार विधायक रह चुकी हैं। वह वसुंधरा सरकार में जलदाय मंत्री भी रह चुकी है। दीप्ति 36 साल की है और उन्होंने एमबीए किया है।

---खबर नीचे जारी है---

4. सुमित्रा भींचर
सुमित्रा भींचर को भाजपा ने मकराना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। फिलहाल वह पंचायत समिति की सदस्य है। इसके बाद वह प्रधान भी बनी। इसके अलावा सुमित्रा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रही हैं। वह 33 साल की है और एमए पासआउट है।

5. मंजू वाघमारे
भाजपा ने मंजू वाघमारे को नागौर की जायल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह भाजपा की पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुकी है। इसके अलावा 2018 में पार्टी ने उनको उम्मीदवार बनाया था लेकिन तब वह तीसरे नंबर पर रही थी। राजनीति में आने से पहले वह स्कूल शिक्षा में व्याख्याता भी रह चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

6. अनिता भदेल
भाजपा ने अनिता भदेल को उनकी परंपरागत सीट अजमेर दक्षिण से चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले वह इस सीट 4 बार जीत दर्ज कर चुकी है। वह वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है।

7. संतोष अहलावत
भाजपा ने संतोष अहलावत को सूरजगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा हैं 2013 में वह पहली बार विधायक चुनी गई थी। इससे पहले वह सांसद भी रह चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

8. संतोष बावरी
संतोष बावरी अनूपगढ़ से मौजूदा विधायक है। 2018 में उन्हें पहली बार टिकट मिला और उन्होंने जीत का परचम लहराया। पार्टी ने इस बार भी उन्हें अनूपगढ़ से मैदान में उतारा है।

9. शोभा चैहान
शोभा चैहान को पार्टी ने सोजत सिटी से उम्मीदवार बनाया है। 2013 में वह पहली बार विधायक बनी थीं। एक बार प्रधान भी रही हैं। शोभा चैहान ने एमए तक की पढ़ाई है। लगातार दो बार से वह इस सीट से जीत रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 22, 2023 04:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola