Rajasthan: जयपुर और उदयपुर में ACB ने की बड़ी कार्रवाई, RVPNL के कई घूसखोरों को दबोचा
Edited By Pushpendra Sharma

ACB Rajasthan
Edited By Pushpendra Sharma

ACB Rajasthan
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: उदयपुर और जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL) के 2 XEN, 1 AEN और एक ठेकेदार ट्रैप को ट्रैप किया है। जानकारी के अनुसार, XEN कुंजबिहारी गुप्ता, XEN जिनान, AEN विपिन चौहान और ठेकेदार कल्पन व्यास को ट्रैप कर 1.25 लाख की घूस लेते दबोचा।
इन लोगों ने ट्रांसफर कराने की एवज में घूस मांगी थी। ASP बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यवाहक DG हेमंत प्रियदर्शी, ADG दिनेश MN के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त महानिदेशक (एसीबी) हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि जैन ने चौहान और बिचौलिए कप्लवन व्यास के माध्यम से गुप्ता को उदयपुर से बाहर स्थानांतरित नहीं करने के लिए 1.25 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। चारों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: