खेत से घर लौट रहे परिवार को टाइल्स से भरे टैम्पो ने मारी टक्कर, प्रेग्नेंट बेटी समेत 3 की मौत

Rajasthan News, Alwar News, Crime news , Hindi News, Local News

Parents Including Pregnant Daughter Die In Accident: राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी में सोमवार रात एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छा गया। मुसारी गांव के रहने वाले ज्ञानसिंह कौर (48) पत्नी नीता कौर (45) और बेटी सुनीता (21) के साथ सोमवार दोपहर खेत में कपास बीनने के लिए बाइक से गए थे। रात 9 बजे ज्ञान सिंह अपनी पत्नी और बेटी समेत बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहे थे। इसी दौरान मुसारी गांव से महज 300 मीटर पहले झुंडपुरी मोड़ के पास पीछे से आए टाइल्स से लोडिंग टेंपो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी 4 महीने की गर्भवती बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद टेंपो ड्राइवर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन- फानन में घायलों को टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल ले जाते समय ज्ञान सिंह और नीता कौर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घायल सुनीता को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अलवर में इलाज के दौरान गर्भवती सुनीता ने भी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक साल पहले की थी बेटी की शादी

मृतक ज्ञान सिंह के पड़ोसी इरशाद खान ने बताया कि ज्ञान सिंह ने अपने 4 बीघा के खेत में कपास बो रखी थी। इस वक्त खेत में कपास बीनने का काम चल रहा है। ज्ञान सिंह के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। एक साल पहले उन्होने अपनी बेटी सुनीता की शादी की थी। सुनीता का पति मलकीत मजदूरी करता है। सुनीता चार महीने की गभर्वती थी। 20 दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी।

घटना पर पंहुची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। मंगलवार सुबह ज्ञान सिंह और नीता कौर के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए।अलवर जिला अस्पताल में सुनीता का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके से टेंपो को जब्त कर लिया। फिलहाल फरार टेंपो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ