अंजू के लिए धड़कता है पाकिस्तानी शख्स का दिल! बोला- भारत आकर उसके बच्चों को अपना नाम दूंगा

Anju, Nasrullah, Pakistan, Pakistan News, Anju Nasrullah Love story, India pakistan love story, Anju Love Story

Anju Love Story: पाकिस्तान से भाई सीमा गुलाम हैदर जितनी चर्चाओं में है, उतनी ही सुर्खियां भारत से पाकिस्तान गई अंजू बंटोर रही है। अब ताजा मामला अंजू और उसके पति से जुड़ा हुआ है। एक टीवी इंटरव्यू में अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा है कि वो भारत में रह रहे अपनी पत्नी के बच्चों को अपनना चाहता है, क्योंकि वो अंजू से सच्ची मोहब्बत (Anju Love Story) करता है।

विज्ञापन

नसरुल्ला ने कही ये बात

आजतक को दिए एक टीवी इंटरव्यू में अंजू के पति नसरुल्ला ने कहा कि वो अंजू से सच्ची मोहब्बत करता है। अंजू ने इस्लाम को अपनाया है। इसके बाद दोनों ने शादी की है। नसरुल्ला ने बताया कि शादी होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। नसरुल्ला ने यहां तक कहा है कि वो अंजू के साथ भारत आकर उसके बच्चों को अपना नाम देना चाहता है।

विज्ञापन

29 जुलाई को हुई थी अंजू-नसरुल्ला की शादी

हाल ही में एक और मीडिया रिपोर्ट के हवाले से नसरुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान में सभी विभाग उसकी मदद कर रहे हैं। शादी के बाद अंजू ने भी अपना नाम बदल लिया है। अब अंजू की पहचान फातिमा के नाम से है। 29 जुलाई को अंजू और नसरुल्ला ने शादी की थी। उधर, भारत में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से घुसी सीमा गुलाम हैदर पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर है।

विज्ञापन

राजस्थान के अलवर की रहने वाली है अंजू

बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है। यहां ईसाई पति से उसके दो बच्चे हैं। कुछ साल पहले अंजू की फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद अंजू पाकिस्तान चली गई। जहां से उसने नसरुल्ला के साथ अपने कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ