राजस्थान: कौन हैं कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय? जल्द थाम सकते हैं BJP का हाथ

Mahendrajit Singh Malviya: महेंद्रजीत सिंह मालवीय बागीदौरा विधानसभा से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जल्द ही उदयपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात तय है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। यही वजह है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी उनसे फायदा उठाना चाहती है।

Mahendrajit Singh Malviya

पीएम मोदी के साथ महेंद्रजीत सिंह मालवीय

विज्ञापन

Mahendrajit Singh Malviya: राजस्थान के विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं। राज्य के तेजतर्रार नेताओं में गिने जाने वाले विधायक महेंद्रजीत जमीनी नेता माने जाते हैं। फिलहाल वह बांसवाड़ा के बागीदौरा से विधायक हैं। इससे पहले वह कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उस समय उनके पास महत्वपूर्ण जल संसाधन, आईजीएनपी और जल संसाधन योजना विभाग था।

विज्ञापन

दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चाएं हुई तेज

जानकारी के अनुसार बीती 16 फरवरी को महेंद्रजीत सिंह मालवीय दिल्ली में थे। इस दौरान उनके बीजेपी में ज्वाइन करने की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह उदयपुर में होंगे। इस दौरान महेंद्रजीत सिंह मालवीय अपने बीजेपी में जाने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल मालवीय ने इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी लेना चाहती है फायदा

महेंद्रजीत सिंह मालवीय का जन्म बांसवाड़ा में 2 दिसंबर साल 1960 में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम रेशम देवी है और उनके तीन बेटे हैं। वह ग्रेजुएट हैं और बीते विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार वह किसान हैं। मालवीय लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। संगठन और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ है, इसी का फायदा बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में उठाना चाहती है।

एक बार सांसद और तीन बार से विधायक  

जानकारों की मानें तो मालवीय की राजस्थान के मेवाड़ वागड़ में काफी अच्छी पैठ है, अपने साथ मिलाकर बीजेपी उनका इस क्षेत्र में ही फायदा उठाना चाहती है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। वह बागीदौरा विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक हैं। इसके अलावा वह राजस्थान कांग्रेस में पूर्व उपाध्यक्ष मालवीय प्रधान, जिला प्रमुख समेत कई अन्य पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ