---विज्ञापन---

Mahangai Rahat Camp: 7 करोड़ के पार पहुंचा गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा, 500 रुपये में गैस सिलेंडर के लिए 52.25 लाख रजिस्ट्रेशन

Mahangai Rahat Camp: प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है। कैम्पों में लाभान्वित परिवारों के साथ ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक लाभान्वित परिवारों की संख्या 1.60 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि […]

---विज्ञापन---

Mahangai Rahat Camp: प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है। कैम्पों में लाभान्वित परिवारों के साथ ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक लाभान्वित परिवारों की संख्या 1.60 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.03 करोड़ से अधिक का हो चुका है।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 52.25 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 87.30 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 10.48 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 98.14 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 62.64 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.24 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

चिरंजीवी योजना में 1.22 करेाड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 48.61 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 95.94 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.22 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.22 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

First published on: Jun 15, 2023 10:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola