Jaipur News: समर्थकों की गिरफ्तारी पर बिफरे सांसद किरोड़ीलाल, बोले- मुख्यमंत्री जी इतना क्यों घबरा रहे हैं?

MP Kirodi Lal Meena

MP Kirodi Lal Meena

Jaipur News: वीरांगनाओं के धरना मामले में अब जयपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जयपुर की सेज थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए किरोड़ी समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने सचिन पायलट के आवास के बाहर धरना दे रही वीरांगनाओं को जबरन उठाकर उनके घर छोड़ दिया।

विज्ञापन

वीरांगनाओं से सरकार इतना क्यों डर रही

गिरफ्तारी की सूचना पर बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल भी थाने पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार को 3 वीरांगनाओं से इतना डर क्यों है कि पुलिस ने रातोंरात उन्हें उठा लिया। पता नहीं उन्हें कहां लेकर गए हैं? वीरांगनाएं मुख्यमंत्री जी से मिलने की गुहार ही तो लगा रही है। मिलकर उनकी बात सुनने से मुख्यमंत्री जी इतना क्यों घबरा रहे हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – Delhi BJP Protest: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

सीएम मांगों को मानने से कर चूके इंकार

बता दें कि वीरांगनाएं पिछले 7 दिन से सचिन पायलट के आवास के बाहर धरने पर बैठी है। सीएम ने वीरांगनाओं की दो बड़ी मांगों को अनुचित ठहराते हुए मानने से इंकार कर दिया था। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर वीरांगना के देवर को सरकारी नौक​री देने और शहीद हेमराज की तीसरी मूर्ति लगाने की मांग को अनुचित बताया है। गहलोत ने बीजेपी नेताओं पर शहीद वीरांगनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ