मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से गेहूं-चने की फसलों को नुकसान, आज इन जिलों में अलर्ट

mp weather update today Heavy rain alert

mp weather update today Heavy rain alert

MP Weather: मध्य प्रदेश में बेमौसम (MP Weather) बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। प्रदेश में गेंहू और चने की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें रायसेन, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर और नीमच शामिल है। इसके अलावा मंदसौर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर के साथ-साथ ग्वालियर चंबल अंचल के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहैगा। लेकिन पांच दिन में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की वजह से कई जिलों में गेहूं-चने और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में असर रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी।

विज्ञापन

किसानों को मिलेगा मुआवजा

हालांकि शिवराज सरकार ने किसानों की फसलों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की बात कही है। शिवराज सरकार ने बर्बाद हुई फसलों को सात दिन में सर्वे कराकर मुआवजा देने की बात कही है। जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

15 मार्च से शुरू होगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 मार्च के बाद ही मौसम में बदलाव होगा। क्योंकि फिलहाल बारिश की वजह से गर्मी का असर कम है। लेकिन 15 मार्च के बाद जैसे ही बारिश पर रोक लगेगी तो तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ