Jaipur News: पशुपालकों ने जताया सीएम का आभार, कहा- 'जब सेवा को धर्म मानने वाला मुख्यमंत्री हो तो किस बात की चिंता'

Jaipur News, Cattle Breeders gratitude to the CM
विज्ञापन

Jaipur News: बचत राहत और बढ़त के साथ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश भर में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की योजनाओं से आम जन को लाभान्वित किया जा रहा है। कैंप में पशुपालकों को दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपए का बीमा कवर मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत कैंप में पशुपालक विशेष रुचि दिखा रहे है एवं विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त करने में रूचि दिखा रहे है वही मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पशुपालकों के लिए संकल्पित होकर कार्य रहे है।

विज्ञापन

कामधेनु पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी सौगात

जोधपुर निवासी लाभार्थी पशुपालक पोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें योजना का लाभ बिना किसी औपचारिकता के बहुत ही कम समय में योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि लम्पी बीमारी के दौरान उन्होंने एवं उनके कई रिश्तेदारों में अपनी गायों की असमय मृत्यु को देखा था। जिसकी वजह से वे काफी आहत थे।

अब उनके दुधारू पशुओं का बीमा हो गया है तो किसी भी प्रकार की पशुओं में होने वाली बीमारी का डर भी खत्म हो गया है। ऐसे में वे अब अपने पशुधन में वृद्धि के साथ बेहतर पशुपालन कर पाएंगे।

विज्ञापन

जब सेवा को धर्म मानने वाला मुख्यमंत्री हो तो किस बात की चिंता

जोधपुर निवासी महिला पशुपालक छिनुडी मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंची। जब उन्होंने वहां के पुख्ता इंतजाम एवं अधिकारी व कर्मचारियों की सक्रियता को देखा तो कहा कि जब सेवा को ही धर्म मानने वाले मुख्यमंत्री हों तो अब हमें किस बात की चिंता।

विज्ञापन

योजना में पंजीकरण करवाने के पश्चात् छिनुडी कहती है कि उन्हें अपने पशुओं में होने वाली बीमारियों को लेकर बेहद चिंता थी क्योंकि गत वर्ष उनके दुधारू पशुओं की लंपी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी अब बीमा होने के बाद वो बिना किसी चिंता के अपने पशुओं की बेहतर देखभाल को अंजाम दे पाएगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ