Jaipur: पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में विकसित होंगी आधारभूत सुविधाएं, सीएम ने दी 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति
Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News, CM Ashok Gehlot
Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News, CM Ashok Gehlot
Jaipur: राज्य के 600 नए पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुविधाओं के लिए 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है।
इस राशि से पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में उपकरण एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रति उप केन्द्र 50 हजार रुपए उपकरण तथा 50 हजार रुपए फर्नीचर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इससे राज्य में पशु चिकित्सा सेवा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा इस साल के बजट में घोषणा की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: