राजस्थान रोडवेज को करोड़ों का चूना लगाने वाले एसटीडी गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत रोडवेज को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वाले एसटीडी ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 11.57 लाख नकद और लग्जरी वाहन जब्त किए. पढ़िए झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-01-31T164410.470
विज्ञापन

झालावाड़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन क्लीन राईड के तहत रोड़वेज को नुकसान पहुंचाने वाले एसटीडी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक साथ 12 से अधिक जिलों में रेड कर रोडवेज बस स्टैंड ऊपर हो रही सक्रिय ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट पर्दाफाश किया है

झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुडानिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि झालावाड़ सहित राज्य के हर जिले में सक्रिय कई एसटीडी जिनकी वजह से रोडवेज को कुछ जगह तो 40% तक का राजस्व हानि हो रही थी रोड़वेज बस परिचालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह को बेनकाब कर सरगना सहित आठ लोगों गिरफ्तार किया है.

Advertisment

वही 3 लग्जरी वाहनों सहित 11लाख 57 हजार की नगदी लैपटॉप मोबाइल दो मोटरसाइकिल सहित कई दस्तावेज भी जप्त किया इन लोगों द्वारा कई बार रोड़वेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता मारपीट की गई है जिसमें उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं

पुलिस ने नरेंद्र सिंह मोहन सिंह उर्फ लाला हर्षवर्धन सिंह मनोज कुमार बाबूलाल हरिशंकर महावीर चक्रवर्ती मनीष कुमार सहित कुल 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है यह लोग परिचालक को फ्लाइंग की जानकारी देने की आवाज में 12 सो से 25 सो रुपए प्रति परिचालक से वसूल करते थे पैसे नहीं देने वाले परिचालकों को विजिलेंस से गाड़ियां चेक करवाते थे

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ