बीकानेर की धरती बनी भारतीय सेना की ताकत की गवाह, इस मिसाइल प्रणाली ने दिखाई निर्णायक मारक क्षमता

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एक बार फिर भारतीय सेना की ताकत की गवाह बनी. यहां भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस इकाइयों ने वायु रक्षा मिसाइल फायरिंग अभ्यास का सफल आयोजन किया, जिसमें OSA-AK/AKM (9K33 Osa) शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल प्रणाली ने अपनी घातक और सटीक मारक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. बीकानेर से साहिल की रिपोर्ट.

news (4)

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एक बार फिर भारतीय सेना की ताकत की गवाह बनी. यहां भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस इकाइयों ने वायु रक्षा मिसाइल फायरिंग अभ्यास का सफल आयोजन किया, जिसमें OSA-AK/AKM (9K33 Osa) शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल प्रणाली ने अपनी घातक और सटीक मारक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रक्षा प्रवक्ता निखिल धवन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास के दौरान लक्ष्य की पहचान, ट्रैकिंग और उसके सटीक विनाश की पूरी प्रक्रिया को बेहद कम समय में अंजाम दिया गया. OSA-AK/AKM प्रणाली ने यह साबित किया कि वह आधुनिक हवाई खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम और विश्वसनीय है.

विज्ञापन

आधुनिक हवाई खतरों पर सटीक प्रहार

OSA-AK/AKM (9K33 Osa) प्रणाली भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस की प्रमुख शॉर्ट-रेंज वायु रक्षा प्रणालियों में शामिल है. यह निम्न ऊंचाई पर उड़ने वाले लड़ाकू विमानों, अटैक हेलीकॉप्टरों, ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) और क्रूज़ मिसाइल जैसे आधुनिक खतरों को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी करने में सक्षम है.

इस प्रणाली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सर्विलांस रडार, ट्रैकिंग रडार, फायर कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर—सभी क्षमताएं एक ही ट्रैक्ड TELAR प्लेटफॉर्म पर एकीकृत हैं, जिससे प्रतिक्रिया समय अत्यंत कम हो जाता है और युद्धक्षेत्र में तेजी से निर्णय लेना संभव होता है.

विज्ञापन

सप्त शक्ति कमांड की तैयारियों को मजबूती

यह अभ्यास सप्त शक्ति कमांड के अंतर्गत तैनात डॉट ऑन टारगेट डिवीजन द्वारा किया गया. अभ्यास के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई खतरों के विरुद्ध त्वरित प्रतिक्रिया, सटीक निशाना और निर्बाध कमांड-कंट्रोल समन्वय देखने को मिला.

इस सफल अभ्यास ने पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना की वायु सुरक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत किया है तथा यह संदेश दिया है कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ