साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या हत्या? पिता और केयरटेकर से पूछताछ, SIT जांच में बड़ा खुलासा

जोधपुर की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर सस्पेंस गहरा गया है. इंजेक्शन लगने के बाद उनकी रहस्यमयी मौत और आखिरी पलों में ‘न्याय’ की मांग ने जांच को उलझा दिया है.

Sadhvi Prem Baisa case news

राजस्थान के जोधपुर में मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. 28 जनवरी को हुई इस संदिग्ध मौत की असल वजह जानने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब अपनी जांच तेज कर दी है. रविवार सुबह एफएसएल की टीम बोरानाडा स्थित आरती नगर आश्रम पहुंची और बारीकी से सबूत जुटाए. पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में जांच टीम ने आश्रम के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है. हालांकि शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं पर एक इंजेक्शन का निशान जरूर मिला है जिसने पूरी कहानी को संदिग्ध बना दिया है.

विज्ञापन

पिता और केयरटेकर से घंटों पूछताछ

एसआईटी प्रमुख छवि शर्मा ने साध्वी के पिता वीरमनाथ, मामा गंगाराम और केयरटेकर सुरेश से करीब तीन घंटे तक कड़े सवाल-जवाब किए हैं. केयरटेकर सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि घटना वाले दिन एक नर्सिंग कर्मी ने कमरे में जाकर साध्वी को इंजेक्शन लगाया था. इंजेक्शन लगने के महज पांच मिनट बाद ही साध्वी की जोर से चीख सुनाई दी और वे कमरे के बाहर आकर गिर पड़ीं. अस्पताल ले जाते समय साध्वी की सांसें उखड़ रही थीं और उनके नाखून भी हरे पड़ रहे थे जो किसी जहर या गलत दवा के असर की ओर इशारा कर रहे हैं.

विज्ञापन

अस्पताल जाने से पहले साध्वी के आखिरी शब्द

केयरटेकर सुरेश का दावा है कि दम तोड़ने से पहले साध्वी ने बार-बार अपने पिता से कहा था कि ‘पापा मुझे न्याय दिला देना’. साध्वी के इन आखिरी शब्दों ने अब परिजनों और पुलिस के मन में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साध्वी के पिता वीरमनाथ ने पुलिस को अपना मोबाइल सौंप दिया है और बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस अब उस कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित से पूछताछ करने की तैयारी में है जिसने मौत से ठीक पहले साध्वी को इंजेक्शन लगाया था.

विज्ञापन

क्या सीसीटीवी के साथ हुई छेड़छाड़?

मामले में एक और संदिग्ध बात यह सामने आई है कि आश्रम में कैमरों की वायरिंग तो पहले से थी लेकिन कैमरे लगे ही नहीं थे. मामा गंगाराम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से मिली थी पर पिता और बेटी के बीच रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. फिलहाल साध्वी का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. पुलिस कंपाउंडर को नोटिस जारी कर चुकी है और इस बात की जांच कर रही है कि क्या साध्वी को कोई जानलेवा इंजेक्शन दिया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ