Sadhvi Prem Baisa: कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा? कथावाचक के रूप में मिली पहचान, जोधपुर के आश्रम में हुआ निधन

Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के बाद उनकी खबर चर्चाओं में हैं. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट हुआ है. उनकी मौत एक मिस्ट्री बन गई है चलिए जानते हैं कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?

Untitled design (1)

Photo Credit - Social Media

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की आश्रम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उन्हें आश्रम गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का कारण सामने नहीं आया है. हैरानी की बात यह है कि, उनकी मौत के करीब 4 घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम से पोस्ट हुआ है जिसमें न्याय की उम्मीद की बात की गई है. साध्वी प्रेम बाईसा कौन थी और उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट हुआ इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कौन थी साध्वी प्रेम बाईसा?

साध्वी प्रेम बाईसा का संबंध मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के परेऊ गांव से है. वह लंबे समय से संत पंरपरा में सक्रिय रही थीं. उन्हें राजस्थान में कथावाचक और भजन गायक के रूप में पहचान मिली. उनके पिता वीरमनाथ है वह उनकी ही शिष्या थी. साध्वी प्रेम बाईसा महंत वीरमनाथ के साथ आश्रम में रहकर धार्मिक कार्य में सक्रिय रहती थीं. साध्वी प्रेम बाईसा को जोधपुर, बाड़मेर और आसपास के क्षेत्र में अच्छी खासी पहचान मिली हुई थी. वह लंबे समय से बाल साध्वी के रूप में जानी जाती थीं.

विज्ञापन

वायरल वीडियो से उठे थे सवाल

खबरों के मुताबिक, जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें साध्वी प्रेम बाईसा एक व्यक्ति के साथ कमरे में नजर आती हैं. एक महिला कंबल लेकर आती है और साध्वी व्यक्ति को स्नेहपूर्ण तरीके से गले लगाती हैं. इस वीडियो को करीब 3 साल पुराना बताया गया था और इसे एडिट करके गलत संदर्भ में पेश किया गया था. उन्होंने बाद में बताया था कि. वीडियो में वह शख्स उनके पिता वीरमनाथ थे. वह भावुक होकर उनसे गले मिल रही थीं. इसके बाद वीडियो को काट-छांट कर पिता-पुत्री के रिश्ते पर सवाल उठाए गए थे. साध्वी ने इसे साजिश करार दिया था.

विज्ञापन

मौत के बाद आखिरी पोस्ट वायरल

साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ है जिसमें न्याय की उम्मीद की बात कही गई है. इस पोस्ट में साध्वी प्रेम बाईसा ने दुनिया को अलविदा करने और न्याय की उम्मीद की है. इसके अंत में लिखा है. “मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा” बता दें कि, साध्वी प्रेम बाईसा ने इसको लेकर जोधपुर के बोरानाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वीडियो वायरल करने से पहले आरोपियों ने 20 लाख रुपये की मांग की थी. उन्होंने मना किया तो वीडियो वायरल कर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ