के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे इन दिनों डूंगरपुर दौरे पर हैं। राजे सोमवार को स्कूटी की सवारी करती नजर आईं। दरअसल, अपने शासनकाल में उन्होंने जिस योजना की शुरुआत की थी, विपक्ष में रहते हुए उसी की एक लाभार्थी से मिलकर स्कूटी की सवारी करने लगीं।

विज्ञापन

छात्रा का रखा मान

वसुंधरा राजे ने छात्रा अर्पिता का मान रखने के लिए उन्होंने स्कूटी योजना में मिली स्कूटी की बैठकर सफर किया। इससे पहले डूंगरपुर के चितरी गांव में स्कूटी योजना से लाभान्वित बालिका अर्पिता पाटीदार, मधु दमामी और चंदा डोडियार ने आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में स्कूटी योजना शुरू करने के लिए पूर्व सीएम राजे का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

चितरी गांव से किया अपनी गाड़ी तक का सफर

बालिका अर्पिता ने पूर्व सीएम राजे से आग्रह किया कि वे उक्त योजना में मिली उसकी स्कूटी पर बैठें तो पूर्व सीएम राजे ने बालिका का मान रखने के लिए चितरी गांव से अपनी गाड़ी तक का सफर तय किया। इसके बाद पूर्व सीएम राजे उदयपुर के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ