धमाके की आवाज से इतना डरा विदेशी मेहमान, होटल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग

Rajasthan News
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में नॉर्वे के टूरिस्ट ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को सूचना मिली की विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हो गई। पूछताछ में सामने आया कि रात को कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से वह डर गया था। उस वक्त वह नींद में था। उसे लगा कि फायरिंग हो गई।

ऐसे में खुद को बचाने के लिए पर्यटक ने छलांग लगा दी। घायल पर्यटक फिन वैटले को होटल में ही उपचार दिया गया। इसके बाद उसे जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। एडिशनल DCP ईस्ट सुमन चौधरी ने बताया फिन वैटले को शरीर पर कई जगह चोटें लगी हैं।

Advertisment

पर्यटक हड़बड़ाहट में खिड़की से कूदा

पर्यटक फिन वैटले ने पूछताछ में बताया कि उसे सोते वक्त अचानक महसूस हुआ कि किसी ने उस पर फायरिंग कर दी है और वह खुद को बचाने के लिए कमरे की खिड़की से कूद गया। इसके बाद उसे पता चला कि वह नीचे गिर गया।

नींद में चलने की बीमारी हो सकती है

जयपुरिया अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, विदेशी पर्यटक नींद में था। एकाएक पटाखे चले, जिसकी वजह से वह काफी घबरा गया और डरकर नीचे कूद गया। डॉक्टर के मुताबिक, नींद में चलने या एक्ट करने की बीमारी पर्यटक को हो सकती हैं। कूदने की वजह से उसके शरीर पर काफी चोटें भी लगी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ