कांग्रेस ने राजस्थान में 10 सीटों पर उतारे नए उम्मीदवार, देखें बीजेपी के किस प्रत्याशी से होगा मुकाबला

Congress Second List Rajasthan Candidates: अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर दूसरी बार भरोसा जताया गया है। उन्हें इस बार जालौर से मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में वे जोधपुर से मैदान में उतरे थे। जहां उन्हें गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिकस्त दी थी।

Congress Second List Lok Sabha Election 2024 Vaibhav Gehlot Rahul Kaswan

कांग्रेस की लिस्ट में वैभव गहलोत और राहुल कस्वां का नाम।

विज्ञापन

Congress Second List Rajasthan Candidates: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है। जिसमें असम से 12, मध्य प्रदेश से 10, गुजरात से 7, उत्तराखंड से 3, दमन दीव से एक और राजस्थान से 10 प्रत्याशियों का नाम शामिल है।

अशोक गहलोत के बेटे की सीट बदली

राजस्थान में कांग्रेस ने ‘सियासी सर्जरी’ करने की कोशिश की है। यहां कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे को टिकट दिया गया है। उन्हें जालौर से मैदान में उतारा गया है। उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार लुंबा राम के साथ होगा। इससे पहले गहलोत के बेटे वैभव को जोधपुर से टिकट दिया गया था, जहां वे बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। हालांकि अब उन्हें दूसरी बार भी टिकट मिल गया है, लेकिन उनकी सीट बदल दी गई है।

विज्ञापन

राहुल कस्वां को मिला टिकट

साथ ही चूरू सांसद और हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को भी मैदान में उतारा गया है। उनका मुकाबला पैरालंपिक विजेता खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया से होगा। वहीं झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव और भरतपुर से संजना जाटव को मैदान में उतारा गया है। संजना जाटव का मुकाबला बीजेपी के रामस्वरूप कोली से होगा। वहीं ललित यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से होगा। झुंझुनूं से बीजेपी ने अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

गोविंदराम मेघवाल बनाम अर्जुन राम मेघवाल

वहीं बीकानेर से अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को टिकट दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनका मुकाबला होगा। जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने इस बार करण सिंह ऊंचियरडा को टिकट दिया गया है। वहीं उदयपुर से ताराचंद मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबला बीजेपी के पन्नालाल रावत से होगा।

विज्ञापन

उदयलाल आंजना बनाम सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़ सीट की बात करें गहलोत सरकार में मंत्री रहे उदयलाल आंजना को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला बीजेपी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से होगा। टोंक सवाई माधोपुर से पूर्व आईपीएस हरीशचंद्र मीणा को टिकट दिया गया है। हरीशचंद्र मीणा दौसा से 2014 में सांसद रह चुके हैं। पिछली बार उनके भाई नमोनारायण मीणा को टिकट दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ