Balraj Singh
Read More
Rajasthan Congress Candidates List 2023, नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार दोपहर कांग्रेस ने उम्मीदवाराें के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। आज आई पहली लिस्ट में पार्टी हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कुल 33 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस लिस्ट के मुताबिक अशोक गहलोत सरदारपुरा से तो सचिन पायलट टोंक से एक बार फिर मैदान में होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी दी गई है, वहीं सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि चुनाव अभियान के चलते शुक्रवार को दौसा जिले के सिकराय गांव में कांग्रेस की तरफ से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा आयोजित की गई। अनुमान था कि इस रैली के मंच से प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उतारे जा रहे पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा। ऐसा तो नहीं हुआ, लेकिन अब रैली के अगले दिन ही पार्टी ने 33 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट घोषित कर दी है। बता देना जरूरी है कि इस लिस्ट में सिकराय से प्रत्याशी घोषित की गई ममता भूपेश का नाम एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी घोषित कर चुके हैं। अब पार्टी ने उनकी इच्छा पर मुहर लगा दी है। यह अलग बात है कि इसके मुकाबले विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो सूचियां सार्वजनिक कर चुका है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची; वसुंधरा, पूनिया, राठौड़ समेत बड़े चेहरों को मिला टिकट

उधर, पार्टी की इस लिस्ट का इंतजार किए बिना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिकराय रैली के मंच से अपने पांच चहेतों के नाम घोषित कर दिए थे। गहलोत के ऐलान के बाद दौसा सीट से मुरारी लाल मीणा का, सिकराय से ममता भूपेश का, लालसोट से परसादी लाल मीणा का, बांदीकुई से गजराज खटाना का और महवा से ओमप्रकाश हुडला का नाम लगभग फाइनल ही हो गया है।
यह भी पढ़ें: ‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश’, कमलनाथ के बयान पर छिड़ी सियासत, यूपी डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने ली चुटकी
इसी के साथ यह बात भी उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा घोषित पांच नामों में एक नाम महवा के निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का भी है, जिनको लेकर पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ने के अंदाजे लग रहे थे। गहलोत ने मौजूदा पांच विधायकों के नाम लेते हुए कहा, ‘दौसा की सभी पांचों सिटिंग विधायकों को जिताओ’। इनमें हुड़ला का नाम गहलोत की जुबान पर आते ही हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने लग गया कि यह सीएम साहब क्या बोल रहे हैं, लेकिन अब तो ऐलान हो ही चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।