Ajmer News: RPSC कार्यालय के बाहर ABVP का सत्याग्रह, इन मांगों को लेकर जताया विरोध
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Ajmer News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने शनिवार को अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के बाहर सत्याग्रह का आयोजन किया। सत्याग्रह के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरपीएससी चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की। साथ ही सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की।
एबीवीपी के अजमेर के महामंत्री उदय सिंह शेखावत ने बताया कि आज एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान एमडीएस विवि के अध्यक्ष महिपाल गोदारा, कार्यकारिणी सदस्य आसुराम डूकिया और एबीवीपी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं लगातार हो रही है। लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही है। जिसके कारण बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
उन्हाेंने आगे कहा कि सत्याग्रह के माध्यम से आज आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्तगी की मांग की गई। राज्य सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह युवाओं को रोजगार देने में सक्षम हो और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगे इसे लेकर भी यह सत्याग्रह किया गया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपना विरोध प्रकट किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: