Rajasthan: खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़ में तीन की मौत, दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने मंदिर कमेटी का किया घेराव
Edited By Nirmal Pareek

Khatu Shyam Temple Stampede
Edited By Nirmal Pareek

Khatu Shyam Temple Stampede
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से आज सुबह दुखदायी खबर सामने आयी। सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में आज सुबह भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दुखद हादसे के बाद पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने भी दुःख जताया है।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में खाटू श्याम मंदिर कमेटी के खिलाफ रोष पैदा हो गया है। अब सैकड़ो समर्थकों के साथ दांतारामगढ़ विधायक विरेंद्र सिंह चौधरी सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे और मंदिर कमेटी का घेराव किया। मंदिर के आसपास का बाजार भी बंद करवा दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता मंदिर के आसपास तैनात किया गया है। विधायक सिंह से वार्ता करने प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
वहीं, सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए घोषणा की है कि, ‘श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से देने के निर्देश दिए हैं।’
बताया जा रहा है कि आज सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे तभी 5 बजे सुबह मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया और अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु नीचे जमीन पर गिर गए और उन्हें उठने का मौका ही नहीं मिल पाया। फिलहाल खाटूश्यामजी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: