Rajasthan: टीचर ने किया शर्मसार, कंप्यूटर लैब में बुलाकर करता था छात्राओं से छेड़छाड़

rj
विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर इलाके में एक सरकारी स्कूल का टीचर स्कूल में आने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने सोमवार को स्कूल के पास रोड़ पर तीन घंटे चक्का जाम किया। गुस्साए परिजनों ने टीचार को  पकड़कर उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

कंप्यूटर लैब में छेड़छाड़ 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने टीचर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। यह मामला सवाई माधोपुर स्थित खिजूरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। आरोप है कि 20 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने दो बालिकाओं को स्कूल के कम्प्यूटर कक्ष में बुलाया। यहां उसने उनके साथ  छेड़छाड़ की।

स्कूल में ताला लगाया 

छात्राओं ने परिजनो को इस बारे में बताया तो बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण स्कूल पर एकत्रित हो गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में ताला लगा दिया। आरोपी टीचार के बाल काट दिए। आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के पास लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर प्रदर्शन कर चुक्का जाम किया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। लोगो को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ