Rajasthan: ED द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट- CM गहलोत
Edited By Nirmal Pareek

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम गहलोत
Edited By Nirmal Pareek

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम गहलोत
जयपुर: ईडी (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड (National Herald) समाचार पत्र के मुख्यालय सहित अन्य परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की गई। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार को आढ़े हाथों लिया। उन्होंने इसको केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक बताया।
हेराल्ड हाउस पर छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की निंदा की और ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ED द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक है। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ED अब फेस सेविंग के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।”
आगे उन्होंने कहा कि, “इस पूरे मामले में कोई मनी ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो सकती है। ED ने जुलाई, 2015 में इस केस को बन्द कर दिया था परन्तु केन्द्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव डाला और बदले की भावना से कार्रवाई शुरू की। ED के माध्यम से केन्द्र सरकार चाहे कांग्रेस को बदनाम करने का कितना भी प्रयास कर ले, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी।”
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लंबी पूछताछ के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने नेशनल हेराल्ड हाउस में आज छापेमारी की जिसे लेकर कांग्रेस में रोष है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: