Rajasthan Political Crisis: दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, हो सकती है सोनिया गांधी से मुलाक़ात!

Sachin Pilot reaches Delhi

दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही कवायद हर दिन उलझती हुई नजर आ रही है। हर पल सियासत बदल रही हैं। खबर आ रही कि आलाकमान के बुलावे पर सचिन पायलट दिल्ली पहुंच चुके हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन साथ ही यह भी खबर आ रही है कि सचिन पायलट अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पायलट के करीबी सूत्रों ने कहा कि पायलट निजी काम से दिल्ली आए हैं और इसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है, वे दोपहर में नियमित उड़ान से दिल्ली गए थे।

विज्ञापन

वहीं राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान राजस्थान कांग्रेस के कुछ नेताओं पर सख्त एक्शन ले सकता हैं। अब गैंद आलाकमान के पाले में है। सोनिया गांधी अशोक गहलोत गुट के कुछ नेताओं में एक्शन का फैसला ले सकती है। अजय माकन अपनी लिखित रिपोर्ट आज सोनिया गांधी को सौंपेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली से कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ