Bharatpur: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग, गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत

Mississippi Mass Shooting

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। डीग सदर थाना क्षेत्र के गांव जाटौली थून में शुक्रवार को आपसी विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही फायरिंग भी हुई। इस दौरान गली में कचरा बीनने वाले एक वृद्ध की गोली लग गयी। साथ ही अपने घर के बाहर खड़ा एक युवक भी गोली लगने से घायल हो गया।

विवाद की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और खून से लथपथ पड़े बुजुर्ग को अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक और युवक को गोली लगी है जिसे भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जाटौली थून गांव में मानिक के बच्चों और करन के नाती के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मानिक के बच्चों ने करन के नाती टीकम (16) को दुकान में बंद कर दिया। काफी देर के बाद उन्होंने टीकम को दुकान से निकाला। जिसके बाद टीकम अपने घर चला गया। मानिक के बच्चे भी घर चले गए।

उन्होंने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद मानिक पक्ष के लोग हथियार लेकर करन के घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में करन पक्ष तो जैसे तैसे कर बच गया, लेकिन रास्ते से जा रहे सरमन (70) और योगेश नाम के युवक जो अपने घर के बाहर खड़ा था उसे गोली लग गई। गोली लगने से सरमन की मौत हो गई और योगेश घायल हो गया। दोनों को घायल हालत में डीग अस्पताल लेकर जाया गया जहां सरमन को मृत घोषित कर दिया। योगेश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

डीग एडिशनल एसपी रघुवीर सिंह कविया ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। मृतक सरमन (70) निवासी जाटौली का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की ओर से कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ