VIDEO: दिल्ली के रोहिणी में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

fire
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार को एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। दोपहर ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद रोहिणी सेक्टर 3 में दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, बैंक्वेट हॉल के अंदर किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

एएनआइ के मुताबिक, ‘रोहिणी सेक्टर-03 में गॉड ग्रेस बैंक्वेट हॉल में यह आग लगी है। पुलिस समेत दमकल की दस गाड़ियां मौके पर हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हॉल में अचानक लगी आग फैली तो उसकी आंच सिलेंडर तक पहुंची। इसके बाद धमाके के साथ ही आग और तेजी से फैलने लगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। बैंक्वेट हॉल से सभी सिलेंडर निकाल लिए गए हैं और दमकल विभाग राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ