---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: मटके से पानी पीने पर दलित युवक की पिटाई, मामला दर्ज

जैसलमेर: प्रदेश में जातिगत भेदभाव का एक और मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में कथित ऊंची जातियों के लोगों के लिए बने बर्तन का पानी पीने को लेकर कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। घटना के […]

---विज्ञापन---

जैसलमेर: प्रदेश में जातिगत भेदभाव का एक और मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में कथित ऊंची जातियों के लोगों के लिए बने बर्तन का पानी पीने को लेकर कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि दिग्गा गांव में हुई घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, अभी यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की पिटाई केवल मटके से पानी पीने के लिए की गई या इसके पीछे पुरानी रंजि श जैसा कोई और कारण भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के डिग्गा गांव के रहने वाले चुतराराम ने रिपोर्ट देकर बताया है कि मंगलवार रात करीब 8:00 बजे के लगभग वह अपनी बाइक से गांव में ही कोई सामान लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस से लौट रहा था तो उसने गांव में ही एक दुकान में रखे मटके से पानी पी लिया। पुलिस ने कहा कि चार-पांच लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और बर्तन से पानी पीने के लिए लोहे की छड़ों और डंडों से उसकी पिटाई की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राम के एक कान के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और उनका बयान दर्ज किया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। राम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं लेकिन पुलिस ने कहा कि दावे की पुष्टि होनी बाकी है। इसके साथ ही इस घटना की जांच की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2022 04:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola