Breaking: सीएलपी मीटिंग में शामिल होने के लिए सचिन पायलट पहुंचे CMR, थोड़ी देर में शुरू होगी विधायक दल की बैठक
Edited By Nirmal Pareek

सीएलपी मीटिंग में शामिल होने के लिए सचिन पायलट पहुंचे CMR
Edited By Nirmal Pareek

सीएलपी मीटिंग में शामिल होने के लिए सचिन पायलट पहुंचे CMR
जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद को लेकर मुख्यंमत्री निवास पर बुलाई गयी विधायक दल की बैठक में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस बैठक में भाग लेने के लिए सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ विधायक पहले से ही मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं।
Jaipur, Rajasthan | Congress leader Sachin Pilot leaves for CM Ashok Gehlot's residence for CLP meeting pic.twitter.com/A7azorZ8KC
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 25, 2022
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में बैठक में शामिल होने वाले अन्य विधायक भी आने वाले हैं। जिसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी।
Jaipur, Rajasthan | Congress leaders Mallikarjun Kharge, Ajay Maken, and Sachin Pilot arrive at the residence of CM Ashok Gehlot ahead of the CLP meeting pic.twitter.com/Bd97ejrU1f
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 25, 2022
बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक को लेकर पहले 7 बजे का समय निर्धारित था। इसे बाद में बढ़ाकर 7.30 और फिर उसके बाद रात 8 बजे किया गया। लेकिन अभी तक औपचारिक रूप से विधायक दल की बैठक शुरू नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए अभी कुछ विधायक पहुंचे हैं। इनमें पायलट कैंप के विधायकों के साथ ही दिव्या मदेरणा, गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक शामिल हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: