Jaipur News: सीएम गहलोत ने जयपुरवासियों को दी बड़ी सौगात, यहां तक होगा मेट्रो का विस्तार
Edited By Nirmal Pareek

CM Ashok Gehlot
Edited By Nirmal Pareek

CM Ashok Gehlot
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) का विस्तार होगा। अब मेट्रो फेज 1 का विस्तार होने पर अजमेर रोड तक मेट्रो लाइन का निर्माण होगा।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि, “जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।”
जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 29, 2022
उल्लेखनीय है बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी।वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मैट्रो संचालित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: