के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों खुद सूबे के सरकारी अस्पतालों की सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद ही दुखी हैं। उन्होंने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा पर बोलते हुए कहा कि जब वह बीमार हुए थे तो राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन वहां की सफाई व्यवस्था देखकर उन्हें भी शर्म आ गई।
आगे उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सरकार, सरकारी अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों को निशुल्क दवा और बेहतर चिकित्सा दे रही है तो ऐसे में साफ-सफाई और अस्पताल भवन की मरम्मत में क्यों इस तरह से लापरवाही बढ़ती जा रही है!
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्रियाशील एवं नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक मैं सरकारी अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और उन्होंने अस्पतालों में गंदगी और मेंटेनेंस की कमी पर भी सवाल खड़े करते हुए पीडब्ल्यूडी को इन दोनों कामों की जिम्मेदारी खुद अपने स्तर पर देखने के निर्देश दिए।
अस्पतालों में गंदगी को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां तक कह दिया की जो लोग अस्पताल में गंदगी करते हैं उन पर फाइन भी लगाया जाए। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि यह हमारा प्रायोरिटी सेक्टर है और अगर अस्पताल में सफाई नहीं होगी तो सरकार की ओर से अस्पतालों में किए गए सभी कार्यों पर पानी फिर जाएगा।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines