हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तरनतारन लॉ कॉलेज में भयावह घटना, क्लास में घुसकर छात्रा को मारी गोली, आरोपी ने खुद की भी ली जान

पंजाब में सोमावर को लॉ कॉलेज में भयावह मर्डर हुआ है। एक युवक ने तरनतारन लॉ कॉलेज में क्लास में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। एक सिरफिरे युवक ने लॉ छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद छात्र ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू हो गई है। घटना से कॉलेज में भय का माहौल बना हुआ है।

पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक सिरफिरे युवक ने क्लास में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों ही लॉ स्टूडेंट थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज परिसर को सील कर दिया है। पुलिस हत्या के कारणों को पता करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: जिम में 21 साल के IIT स्टूडेंट की मौत, वर्कआउट करते समय कान से आया खून

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसके अलावा घर में 6 बहनें और एक भाई है। छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि बेटी संदीप सुबह तैयार होकर कॉलेज गई थी। बताया कि संदीप का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। संदीप की मां ने बताया कि कॉलेज से कॉल आया कि उसकी बेटी को काफी चोट लग गई है, जल्दी आओ। मां कौर ने बताया कि जब तक वो कॉलेज पहुंची तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के लिए ‘कलंक’ कौन है राजवीर सिंह? यूरोप भागने की फिराक में बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार

विज्ञापन

मामले में एसीपी जगबीर ने बताया कि क्लास में छात्रा बैंच पर बैठी थी, तभी उसे गोली मारी गई। जांच की जा रही है कि आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई। साथ ही पुलिस लाइसेंसी या अवैध पिस्टल के शक को भी देख रही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola