IIT student dies in gym
विज्ञापन

जिम में 21 साल के IIT स्टूडेंट की मौत, वर्कआउट करते समय कान से आया खून

जिम में वर्कआउट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। मरने वाले का नाम आदित्य सागर था जो हापुड़ के आईआईटी में इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। जिम में हुई इस घटना ने सभी को डरा दिया। पहले भी कई ऐसी घटना सामने आ चुकी है।

पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आदित्य सागर ने हाल ही में जिम ज्वाइन किया था। वह पंजाब के आईआईटी रोपड़ में थर्ड ईयर का छात्र है। कैंपस के अंदर जिम में ही आदित्य ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आदित्य ने नेवर स्टॉप लिखी टीशर्ट पहनकर जिम पहुंचे, आदित्य ने अपना वर्कआउट शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसके कान से खून निकलने लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे कैंपस के अंदर ही अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। आदित्य मूल रूप से यूपी के हापुड़ का रहने वाला था।

पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ