---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब में पराली जलाने के लिए नया अपडेट, पिछले 3 दिन में मामले घटे, सरकार की सख्ती का असर

Stubble Burning Decline: इसके बाद से रविवार और शनिवार को पंजाब में पराली जलाने के 740 और 637 मामले दर्ज किये गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Stubble Burning Decline, चंडीगढ़: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर एक नया अपडेट आया है। राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन का असर देखने को मिल रहा है। सामने आए ताजा अपडेट के अनुसार पिछले 3 दिनों में प्रतिदिन पराली जलाने के केस में गिरावट दर्ज की गई है, जो करीब एक हजार है।

सख्ती का असर

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में अब तक 34,459 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके लिए पुलिस ने अब तक 932 FIR दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने पराली जलने की 7,405 घटनाओं के लिए 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद से रविवार और शनिवार को पंजाब में पराली जलाने के 740 और 637 मामले दर्ज किये हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सुप्रीम कोर्ट की फटकार

पंजाब में लगातार बढ़ रहे पराली जलाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 8 नवंबर को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि कोई भी तरीका अपनाएं जिससे पराली जलने की घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिएं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका जवाब 21 नवंबर को देने के लिए कहा है। इसके अलावा स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला को नोडल अधिकारी के तौर पर पराली जलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में विफल रहने पर सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का असर दिखने लगा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पराली जलाने वाले हो जाए सावधान, आप पुलिस की नजर में हैं, डीजीपी के निर्देश, आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई

---खबर नीचे जारी है---

सीएम मान का निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ रहे त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में अमन-शांति बरकरार रखने के लिए पुलिस को कुछ खास निर्देश दिये है। राज्य में पराली जलाने, संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पुरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 20, 2023 10:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola