Punjab grave hitting with shoes: अक्सर लोग कब्र पर दुआ मांगने जाते हैं, लेकिन पंजाब में एक कब्र ऐसी है जिस पर लोग जूते-चप्पल मारते हैं। जिस शख्स की ये कब्र है उसे लोग सालों से उसके बुरे कर्मों की सजा दे रहे हैं। यह कब्र हर कुछ साल में टूट जाती है, लोग फिर इसे बना देते हैं और जूते-चप्पल मारने का ये सिलसिला वर्षों से जारी है।
दरअसल, ये कब्र पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब गुरुद्वारे के पास है। बताया जाता है कि ये कब्र मुगलों के जासूस नूरदीन की है, जिसने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को जान से मारने की कोशिश की थी। लेकिन इस हमले में गुरु साहिब तो बच गए लेकिन उन्होंने अपने बचाव में किए वार से नूरदीन को मार गिराया था।
साल में एक बार लगता है मेला
पंजाबी साहित्य के जानकारों के मुताबिक नूरदीन की कब्र श्री दरबार साहिब के पास है, यहां साल में एक बार मेला लगता है और बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं यहां दरबार साहिब के दर्शन के लिए आते हैं। इसी दौरान लोग श्रद्धालु कब्र पर भी जाते हैं और उसे जूते-चप्पल मारते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज भी नूरदीन को उसके पापों की सजा दी जा रही है।