Punjab Politics: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस समय पंजाब (Punjab) में है। वही केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) भी 29 जनवरी को पंजाब जा रहे हैं। जहां वे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के गढ़ पटियाला (Patiala) में रैली करेंगे। आपको बता दे कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में हार के बाद कैप्टन ने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी (BJP) में कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को मिला दिग्गजों का साथ

अमित शाह का पटियाला दौरा लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) की तैयारियों के लिहाज से बहुत अहम हैं। पंजाब में भाजपा को हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज पूर्व मंत्रियों का साथ मिला है। ऐसे में वह इनके जरिए पार्टी को पूरे पंजाब में मजबूती से स्थापित करने और लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की रणनीति भी बनाएंगे।

भाजपा को ही निशाना बना रहे राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी यात्रा के दौरान बीजेपी और संघ (RSS) को निशाना बना रहे हैं। हालांकि वह सत्ताधारी आप पार्टी (AAP) को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हैं। वह केंद्र की नीतियों को भी आड़े हाथों ले रहे हैं। शाह रैली के माध्यम से जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन

अब इसके सियासी मायने समझिए

अमित शाह की यात्रा को राहुल गांधी की यात्रा से भी जोड़कर देखा जा रहा हैं। अभी तक पंजाब में भाजपा अकालियों (SAD) के साथ मिलकर लड़ती आई हैं। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में वह अकेले ही मैदान मे उतरेगी। पार्टी ने इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव की हारी हुई 140 सीटों पर पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई हैं। इसी रणनीति के तहत अमित शाह पटियाला में रैली करने आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ