Punjab News: सीएम ने 317 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, पहले की सरकारों पर साधा निशाना
Edited By Rakesh Choudhary

Cm Bhagwant mann
Edited By Rakesh Choudhary

Cm Bhagwant mann
Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र (Apointment Letter) दिए। सीएम मान ने कुल 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर (Specialist Doctor), 90 लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) और चतुर्थ श्रेणी (Fourth Class) के 17 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह (Balbeer Singh) के अलावा कई विधायक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़िए –Jharkhand News: देशी कट्टे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देने वाले थे इस वारदात को अंजाम, जानिए…
कार्यक्रम में सीएम मान ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कोई काम नही किया। उनकी नियत खराब थी। पहले के स्वास्थ्य मंत्री अपना इलाज विदेशों में कराते थे, जबकि आम आदमी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझना पड़ता था। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी।
सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार 6 हजार से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करेगी। उन्होंने कहा कि केवल कागजी काम शेष रह गया हैं, जिसे पूरा कर स्थायी होने के ऑर्डर जल्द ही जारी किए जाएंगे। सीएम ने अपने राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले के मंत्री केवल चुनाव नजदीक आने पर ही लोगों के पास आते थे। चुनावों के समय जनता को मूर्ख बनाने के लिए कुछ लोगों को नौकरियां दे दी जाती थी। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को लगातार नौकरियां दी जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: