---विज्ञापन---

पंजाब

पंजाब का नौवां टोल प्लाजा बंद, सीएम भगवंत मान बोले-‘यह आखिरी नहीं, आगे और टोल करवाए जाएंगे बंद’

चंडीगढ़: पंजाब भर में टोल प्लाजा बंद करवाने की कवायद जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां नौवे टोल प्लाजा को बंद करवाया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सार्वजनिक हित में यह टोल प्लाजा बंद किया गया है और आने वाले दिनों में ऐसे और भी टोल प्लाजे बंद करवाए जाएंगे। […]

चंडीगढ़: पंजाब भर में टोल प्लाजा बंद करवाने की कवायद जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां नौवे टोल प्लाजा को बंद करवाया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सार्वजनिक हित में यह टोल प्लाजा बंद किया गया है और आने वाले दिनों में ऐसे और भी टोल प्लाजे बंद करवाए जाएंगे।

टोल प्लाजा खुली लूट करने की दुकानें थीं

समाना-पातड़ां सडक पर टोल प्लाजा बंद करवाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टोल प्लाज़े वास्तव में आम लोगों की खुली लूट करने वाली दुकानें थीं। उन्होंने कहा कि इन टोल वालों ने अपने समझौतों की सभी शर्तों को नजरअंदाज कर लोगों की अंधी लूट की। भगवंत मान ने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि सार्वजनिक हित में इन टोल प्लाज़ा कंपनियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने की बजाय पिछली सरकारों ने इन अनियमितताओं संबंधी अपनी आंखें बंद कर लीं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Punjab News: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज विजिलेंस के सामने नहीं होंगे पेश, आय से अधिक संपत्ति मामले में होनी थी पूछताछ

डिफॉल्टरों की ढाल बनकर काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो लोगों ने सरकारों को उनके हितों की रक्षा करने के लिए चुना, परन्तु सत्ता के भूखे राजनीतिज्ञों ने अपने स्वार्थों के लिए ऐसे डिफॉल्टरों की ढाल बनकर काम किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इन टोल प्लाजों की मनमानियों को नजर अन्दाज किया और आम लोगों की परवाह न करते हुए ग़ैर- कानूनी ढंग से पैसा बनाने की इजाज़त दी। भगवंत मान ने कहा कि अब तक बंद हुए टोल प्लाजों में से एक पर भी समझौते के बावजूद एंबुलेंस और रिकवरी वैन का प्रबंध नहीं दिखा।

---विज्ञापन---

साढ़े सोलह साल के लिए लगाया गया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टोल प्लाजों का समझौता 1 सितम्बर 2005 को कैप्टन सरकार के समय हुआ था और यह टोल साढ़े सोलह साल के लिए लगाया गया था। उन्होंने कहा कि कई कमीयों के कारण कंपनी पर 1.48 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया और कमीयों के कारण इस टोल को 24 जून 2013 को बंद किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ और इस सडक की दूसरी मरम्मत न करने के कारण यह टोल 16 अक्तूबर 2018 को बंद किया जा सकता था, परन्तु कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई थी।

और पढ़िए – Punjab News: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज विजिलेंस के सामने नहीं होंगे पेश, आय से अधिक संपत्ति मामले में होनी थी पूछताछ

---विज्ञापन---

टोल प्लाजों को नोटिस जारी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद संभालने के बाद जब हमारी सरकार ने उल्लंघना के लिए टोल प्लाजों को नोटिस जारी किया परन्तु कंपनी अदालत में चली गई। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह अर्जी रद्द कर दी और सरकार ने सार्वजनिक हित में इसको बंद करने का फ़ैसला किया। भगवंत मान ने कहा कि यह टोल प्लाज़ा बंद होने के कारण आम लोगों का 3.80 लाख रुपए रोज़ाना का बचेगा।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2023 09:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola