Punjab Mann Govt Closed 16 Toll Plazas: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है। इसके साथ ही साथ मान सरकार राज्य की जनता के जेब का भी ध्यान रख रही है। पंजाब के लोगों की जेब ध्यान रखते हुए ही मान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, मान सरकार ने राज्य भर में 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। इसके जरिए मान सरकार बढ़ती महंगाई के बीच पंजाब के लोगों को सीधे वित्तीय राहत देना चाहती है।
पंजाब की जनता को आर्थिक राहत
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इससे पंजाब के यात्रियों को हर रोज 58.77 लाख रुपये की बचत होगी। मंत्री ईटीओ ने बताया कि ‘टोल प्लाजा हटाना पंजाब के लोगों के लिए आर्थिक राहत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल नागरिकों का वित्तीय बोझ कम होगा, बल्कि इन सड़कों पर बिना किसी परेशानी यात्रा भी जारी रहेगी। ईटीओ ने बताया कि मान सरकार के सत्ता में आने के बाद से 2 साल के अंदर पंजाब के कुल 535.45 किलोमीटर राज्य राजमार्गों पर टोल समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए अपने नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक राहत देने पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: अकाली के सुभाष सोंधी साथियों सहित हुए AAP में शामिल, CM मान बोले- सरकार की नीतियों से प्रभावित हो रहे लोग
बंद हुए ये 16 टोल प्लाजा
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि मान सरकार द्वारा पटियाला-समाना रोड पर टोल प्लाजा को बंद करने से हर दिन औसतन 3.75 लाख रुपये की लोगों को राहत मिलती है। लुधियाना-मालेरकोटला-संगरूर रोड पर 2 टोल प्लाजा बंद करने से 13 लाख रुपये हर रोज बचा रहे हैं। इसके अलावा बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसूहा रोड पर 3 टोल प्लाजा, कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड पर टोल प्लाजा, होशियारपुर-टांडा रोड पर टोल प्लाजा, मक्खू में सतलुज नदी पर उच्च स्तरीय पुल से टोल, मोगा-कोटकपूरा रोड पर टोल प्लाजा, फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर 2 टोल प्लाजा, भवानीगढ़-नाभा-गोबिंदगढ़ रोड से 2 टोल प्लाजा और दाखा-रायकोट-बरनाला रोड से 2 टोल प्लाजा बंद करने से हर रोज लोगों को 58.77 लाख रुपये आर्थिक राहत मिल रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
8 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines