Archana Express: पंजाब में अर्चना एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा होते बच गया। लुधियाना के खन्ना शहर में ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हो गया। लेकिन ड्राइवर को लगभग 3 किलोमीटर आगे जाकर इसका पता तब लगा, जब ट्रैक पर काम कर रहे कीमैन ने शोर मचाकर उसको जानकारी दी। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। जिसके बाद भी हादसे का बचाव हो गया। जैसे ही ड्राइवर को इंजन के अलग होने का पता लगा, उसने तुरंत इसे बंद कर दिया। जिसके बाद दोबारा बोगियों से जोड़ा गया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक पर पीछे से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आई। ट्रेन में दो हजार से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं। इसलिए बड़े हादसे से बचाव हो गया।
ट्रेन संख्या 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस में हादसा बचा है। यह ट्रेन पटना से जम्मू जा रही थी, इससे पहले सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया था। पर गाड़ी का इंजन बदला गया। इसके बाद खन्ना में जाकर इंजन फिर खुल गया। 3 किलोमीटर बाद ड्राइवर को पता लगा। हादसा सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर होने की बात सामने आई है। कीमैन ने ड्राइवर को जानकारी दी। इंजन खुल गया और करीब तीन किलोमीटर तक अकेला ही दौड़ता रहा। यह हादसा आज सुबह 9 बजकर 20 ड्राइवर को ओर से ही रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद ड्राइवर इंजन वापस लेकर आया और इसे जोड़ा। हादसे की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इंजन और बोगियों के बीच क्लैंप टूट गया था। जिसके कारण इंजन अलग हुआ। रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
यात्रियों में मच गई अफरातफरी, फिर…
घटना के बाद यात्रियों में भी अफरतफरी का माहौल बन गया। इंजन तो खन्ना स्टेशन से आगे चल गया था। लेकिन डिब्बे समराला फ्लाईओवर के पास खन्ना से आगे खड़े रहे। ट्रेन पटना से जम्मू जा रही थी। इसके बाद वायरलेस से अधिकारियों को मामले के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बीजेपी नेता का विरोध कर रहे किसान की मौत, धक्का-मुक्की में हुआ बड़ा हादसा
इससे पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जम्मू के कठुआ स्टेशन से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर पंजाब की ओर आ गई थी। 25 फरवरी को ये ट्रेन लगभग 84 किलोमीटर तक दौड़ गई। जिसके बाद मशक्कत कर ट्रेन को पंजाब के मुकेरियां के पास कंट्रोल किया गया था। इससे पहले 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के पंजाब की तरफ दौड़ पड़ी थी। ट्रेन करीब 84 किलोमीटर तक दौड़ती रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को पंजाब के मुकेरियां में ऊंची बस्सी के पास रोका गया था। इस घटना में रेलवे ने कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। इस घटना के बाद रेलवे के कई अधिकारियों के खिलाफ गाज गिरी थी।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
15 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
16 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines