Punjab Lottery: पंजाब में 88 साल के बुजुर्ग ने जीती 5 करोड़ की लॉटरी, बोले- बांट दूंगा पूरी रकम
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Punjab Lottery: पंजाब के डेराबस्सी में 88 साल के बुजुर्ग ने 5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने के बाद महंत द्वारका दास ने कहा कि वह पिछले 35-40 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रहे हैं, लेकिन अब जाकर ये मौका आया है जब लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीती है।
महंत द्वारका दास ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं पिछले 35-40 सालों से लॉटरी (Punjab Lottery) खरीद रहा हूं। मैं जीत की रकम अपने दो बेटों में बांट दूंगा।
https://twitter.com/ANI/status/1616234094257668098
महंत द्वारका दास के बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मेरे पिता ने मेरे भतीजे को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे। आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। मुझे और मेरे पूरे परिवार को काफी खुशी है कि पिता ने इतनी बड़ी रकम जीती है।
सहायक लॉटरी निदेशक ने बताया कि लॉटरी के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए थे और विजेता को 30 फीसदी टैक्स काटकर राशि दी जाएगी। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर पंजाब सरकार बम्बर लॉटरी का आयोजन करती है।
सहायक लॉटरी निदेशक करम सिंह ने एएनआई को बताया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30% टैक्स काटकर राशि उन्हें दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बम्पर लॉटरी 2023 के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए। उन्होंने (द्वारका दास) ने 5 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीता।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: