Anant-Radhika Engagement: अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, गुजराती रीति रिवाज से हुई सगाई

Anant-Radhika Engaged, Anant and Radhika Engagement

Anant-Radhika Engagement: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Engagement) संग सगाई हो गई है, ये उद्योगपति वीरेन मर्चेंट (viren merchant) की बेटी हैं। सगाई समारोह मुकेश अंबानी के निवास स्थान एंटीलिया में संपन्न हुआ है।

विज्ञापन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई के मौके (Anant-Radhika Engagement) पर राजनीतिक जगत, फिल्मी जगत, उद्योग जगत, और क्रिकेट जगत से तमाम हस्तियां समारोह में गईं। सभी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शुभकामनाएं देने एंटीलिया पहुंचे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि राजनीतिक जगत से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे पहुंच थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दोनो को शुभकामनाएं देने एंटीलिया पहुंचे थे। जबकि, फिल्मी जगत से खासतौर पर सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, बोनी कपूर, अर्जुन कपुर सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई।

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने के अंतिम हफ्ते में अनंत और राधिका की रोके की रस्म पूरी की गई थीं। हालांकि, अब दोनों की सगाई हो गई है। सगाई की पूरी रस्म गुजराती रीति रिवाज के साथ की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ