Punjab News: गोल्डन टेंपल के पास हफ्ते में तीसरी बार धमाका! पंजाब पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

amritsar news,golden temple,golden temple amritsar,golden temple blast,Punjab police

Amritsar Blast: अमृतसर में गोल्डन टेंपल से कुछ दूरी पर श्री गुरु राम दास निवास के पास गुरुवार तड़के धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी। पंजाब पुलिस ने कहा कि आवाज करीब 12.15 से 12.30 बजे के बीच सुनी गई। जांच पड़ताल जारी है। पंजाब पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले भी गोल्डन टेंपल से पास छह और आठ मई को धमाके जैसे आवाज सुनी गई थी।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीजीपी देंगे विस्तृत जानकारी

डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले सुलझा लिए गए हैं। 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा, ”रात करीब 12.15 से 12.30 बजे के बीच तेज आवाज सुनाई दी। संभावना है कि ये एक और धमाका हो सकता है। इसकी पुष्टि की जा रही है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है। हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

आठ और छह मई को भी हुआ था धमाका

बताया जा रहा है कि श्री गुरु राम दास निवास सबसे पुराना ‘सराय’ (लॉज) है। तेज आवाज की सूचना के बाद पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि सोमवार आठ मई की सुबह यहां स्वर्ण मंदिर के पास एक हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि विस्फोट स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर उसी स्थान के पास हुआ, जहां शनिवार को विस्फोट हुआ था। आज की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। भक्तों और स्थानीय लोगों ने शुरू में इसे आतंकवादी हमला माना। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि विस्फोट एक दुर्घटना या कोई शरारतपूर्ण कार्य हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ