Kabaddi Players Beaten Punjab Cop : पंजाब के बरनाला में कल रात खाने-पीने के बिल को लेकर एक रेस्टोरेंट के मालिक और चार कबड्डी खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक पुलिसकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बता दें कि जब कबड्डी खिलाड़ियों ने बिल का भुगतान करने से इनकार किया तो रेस्टोरेंट मालिक ने विवाद सुलझाने के लिए, पुलिस को सूचित किया। विवाद में, जब पुलिस टीम चार कबड्डी खिलाड़ियों को ले जा रही थी तो उसी दौरान हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और मौत हो गई।
पुलिस वाहन में बैठने से कबड्डी खिलाड़ियों का इंकार
प्रत्यक्षदर्शी सरबजीत सिंह का कहना है कि चार कबड्डी खिलाड़ियों ने कल रात रेस्तरां में शराब पीने के बाद बिल का भुगतान करने से मना कर दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। इतने ही रेस्तरां मालिक ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने जब कबड्डी खिलाड़ियों को पुलिस वाहन में बैठने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हमले में दर्शन सिंह के सिर में चोट लग गयी। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उनके सहयोगी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद कबड्डी खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ की।
सीएम भगवंत मान ने दिए निर्देश
बता दें कि हेड कांस्टेबल सिंह लंबे समय से सिटी 1 पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे और इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए दोषियों को जल्द पकड़े जाने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ रुपये देगी। इसके साथ ही मान ने, बहादुर पुलिसकर्मी के जज्बे को सलाम किया है।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
13 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines