हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छोटे से गांव से निकली और रचा इतिहास, सबसे छोटी बहन से प्रेरित होकर 5 भाई-बहनों ने भी शुरू की वकालत

Judge Sonali Kaul Success Story: परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, फिर भी हिम्मत नहीं हारी और जज बनकर इतिहास रच दिया। पढ़ें लड़की के संघर्ष और सफलता की कहानी।

विज्ञापन
जज बनी सोनाली कौल का मुंह मीठा कराते रिश्तेदार।

Punjab Jalandhar Girl Sonali Kaul Success Story: पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास गांव झंडू सिंघा से निकलकर एक बेटी ने अपने सपनों को उड़ान दी और जज बनकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का नाम लड़की ने परिवार का नाम रोशन कर दिया।

सोनाली कौल अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटी है। सबसे पहले उसने वकालत शुरू की और अब वह जज बन गई है। सोनाली परिवार में सबसे छोटी है और उससे प्रेरित होकर उसकी 4 बड़ी बहनों और भाई ने भी वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कभी देश से निकाले गए थे, आज दुनिया में सबसे अमीर, कौन हैं Bernard Arnault, जो फैशन इंडस्ट्री के गॉडफादर

विज्ञापन

दादा का सपना साकार किया

सोनाली कौल के जज बनने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उनको बधाई देने आ रहे हैं। जज बनने के बाद सोनाली ने कहा कि उसके दादा का सपना था। वे कहते थे कि बेटियों पढ़ लिखकर अपने पैरों खड़े होना। आत्मनिर्भर बनना, तभी आगे वाले परिवार इज्जत देंगे।

वे चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर परिवार का नाम रोशन करे और आज जज बनने के बाद उनका सपना पूरा हो गया है। सोनाली के पिता अनिल कौल का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनके घर सोनाली जैसी बेटी पैदा हुई। भगवान उसे खुश रखे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ताने सुने, पर हारा नहीं और 10वीं पास ने खड़ी कर दी 4 करोड़ की कंपनी, आप भी आजमा सकते तरीका

बधाई देने वालों का तांता लगा

सोनाली से प्रेरित होकर वकील बनी उसकी बड़ी बहन सोनालिका ने कहा कि मैं पहले स्पोर्ट्स कोटे में 12वीं करके हटी थी। सोनाली से प्रेरित होकर मैंने भी अपने पिता को कहा कि आप मुझे भी वकालत की पढ़ाई शुरू करवाएं और पिता अनिल तुरंत मान भी गए। अब सभी भाई बहनों ने वकालत शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सोनाली के जज बनने के बाद घर में रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है और सब उनको बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर रिश्तेदार चरणजीत राय और गुरदेव सिंह ने बताया कि हमारी भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं कि परिवार की बेटी जज बनी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola