---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जिंदा जले ACP और गनमैन, फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर के बाद धमाका और लगी भीषण आग

Fortuner Scorpio Collision Ludhiana Punjab: पंजाब के लुधियाना जिले में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई। इससे लगी आग में 2 पुलिस कर्मी जिंदा जल गए। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Fortuner Scorpio Collision In Ludhiana: फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ और कार में भीषण आग लग गई। इसमें जिंदा जलकर पंजाब पुलिस के 2 अधिकारी जिंदा जल गए। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा लुधियाना के समराला कस्बे में दयालपुरा गांव के पास रात के करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान लुधियाना ईस्ट के ACP संदीप सिंह और गनमेन परमजोत सिंह के रूप में हुई। घायल ड्राइवर गुरप्रीत सिंह लुधियाना DMC में भर्ती है। समराला पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। खन्ना के SP सौरव जिंदल ने भी हादसे की पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पत्नी के 200 से ज्यादा टुकड़े किए, दोस्त से बोला- 5 हजार लो, लाश ठिकाने लगा दो

2016 बैच के अधिकारी थे मृतक ACP

---विज्ञापन---

समराला पुलिस थाना प्रभारी राव वरिंदर सिंह ने बताया कि हादसा चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर हुआ, जहां किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण एक लेन बंद है। किसान बायो गैस प्लांट के विरोध में सड़क ब्लॉक करके बैठे हैं। मृतक संदीप सिंह 2016 बैच के PPS अधिकारी थे। वह पहले संगरूर में तैनात थे और कुछ महीने पहले ही उनका तबादला लुधियाना में हुआ था। संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। फ्लाईओवर पर देररात सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी फॉर्च्यूनर की भिड़ंत हो गई। फॉर्च्यूनर की स्पीड का बहुत अधिक थी, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके के साथ फॉर्च्यूनर में आग लग गई।

यह भी पढ़ें:साइंस स्टूडेंट बना हैवान, बेरहमी की हदें पार! बॉक्स में बंद करके खौलता पानी डाला, तड़प-तड़प कर मरा जानवर

---विज्ञापन---

आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते कार से आग की विकराल लपटें उठने लगीं। कार सवार तीनों लोग चीखने चिल्लाने लगे, लेकिन कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ ही देर में 2 आवाजें शांत हो गईं, लेकिन ड्राइवर किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकल गया। राहगीरों ने उसे संभाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। समराला पुलिस ने मौके पर आकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आग में जलकर फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह जलकर राख हो गई। आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: ‘सख्त’ बॉस को भाड़े के गुंडों से प‍िटवाया, बोले- प्रेशर बनाता रहता था, बीच सड़क पिटाई का Video Viral

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola