पंजाब में AAP नेता की हत्या, जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला, एक्टिवा सवार बदमाशों ने मारी गोलियां

Punjab Aap Leader Murder: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता का गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. हमला जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हुआ और थार सवार बदमाशों ने नेता को 15 से 16 गोलियां मारी, जो कार के शीशों को भेदती हुई लकी ओबेरॉय को जा लगीं.

Punjab AAP Leader Murder

रंजिश के चलते हत्या होने का शक परिजनों ने जताया है.

विज्ञापन

Aap Leader Murder News: पंजाब के जालंधर जिले के मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। यह घटना मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए। इस फायरिंग के बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

गोलियां चलने से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार हमलावरों ने थार सवार लक्की ओबेरॉय पर हमला किया। अचानक गोलियां चलने से लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत दुकानों के शटर बंद कर दिए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाए।

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही CCTV की फुटेज

बता दें कि मौके से गोलियों के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल लक्की ओबेरॉय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही लक्की ओबेरॉय की मौत हो गई। लक्की ओबेरॉय जालंधर कैंट की AAP प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

बता दें कि मर्डर की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ