'सख्त' बॉस को भाड़े के गुंडों से प‍िटवाया, बोले- प्रेशर बनाता रहता था, बीच सड़क पिटाई का Video Viral

Bengaluru Company Boss Assault Video Viral: बेंगलुरु की कंपनी में काम करने वाले लोगों ने मिलकर अपने ही बॉस को पिटवा दिया। इसके लिए उन्होंने गुंडों को हायर किया, जिन्होंने बीच सड़क बॉस को रोक कर रॉड से उसकी पिटाई की।

Bengaluru Company Boss Assault Video Viral

शख्स को बीच सड़क रॉड से पीटते बदमाश।

विज्ञापन

Bengaluru Auditor Assault Video Viral: बेंगलुरु में एक बॉस की पिटाई का मामला सामने आया है। सहकर्मियों ने ही भाड़े के गुंडे हायर करके उसे पिटवा दिया। गुंडों ने उक्त बॉस को बीच सड़क घेरकर रॉड से पीटा। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हमले में घायल बॉस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पीड़ित बॉस ने अपने सहकर्मियों पर शक जताया है। पुलिस ने उसके सहकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपियों ने हमला कराने की वजह भी बताई है।

विज्ञापन

सख्त रवैये और प्रेशर से परेशान होकर पिटवाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट बेंगलुरु में कल्याण नगर के पास रिंग रोड पर की गई। पीड़ित का नाम सुरेश है और वह एक प्राइवेट फर्म डेयरी उत्पाद कंपनी में ऑडिटर है। उस पर उसी के साथ काम करने वाले उमाशंकर और विनेश ने हमला कराया है। हमला कराने के लिए उसने कंपनी के पूर्व कर्मचारी संदीप की मदद ली।

संदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पिटवाया। पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने सुरेश को पिटवाया, क्योंकि वह काफी प्रेशर बनाता था। वह एक साल से कंपनी में कार्यरत है और ऑडिटिंग अधिकारी के रूप में सख्त रवैया अपनाता है। उसने कंपनी के सभी कर्मचारियों को परेशान किया हुआ है।

विज्ञापन

पूर्व कर्मी के साथ मिलकर पीटने का प्लान बनाया

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश के आने से पहले आरोपी लापरवाही से काम कर रहे थे। कंपनी का बकाया चुकाने में देरी करते थे। सुरेश ने उनके ऊपर सख्ती बरती थी, जो उनसे बर्दाश्त नहीं हुई। सुरेश के रवैये से नाराज होकर उन्होंने अपने पूर्व सहकर्मी से मदद मांगी।

विज्ञापन

उसने दोनों को एक अन्य व्यक्ति संदीप से मिलवाया, जो इसी कंपनी में काम कर चुका है। फिर सभी ने मिलकर प्लान बनाया। सुरेश के आने-जाने के रास्ते की रेकी की और उसे बीच सड़क रोककर रॉड से पीटा। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ