गुरु रविदास के नाम पर होगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, 649वीं जयंती पर पंजाब दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

रविदास जयंती पर पीएम मोदी पंजाब दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री दोपहर में आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ रखेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

PM Modi to visit Punjab on Ravidas Jayanti

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और संत गुरु रविदास जी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री मंदिर पहुंचकर संत गुरु रविदास के चित्र और डेरा सचखंड बल्लां के दूसरे गद्दी नशीन संत सरवन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अरदास करेंगे और परिक्रमा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 4:45 बजे मंच पर पहुंचेंगे और शाम लगभग 5 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान राज्य को विमानन कनेक्टिविटी से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स की सौगात भी देंगे। दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ रखेंगे। संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर एयरपोर्ट का नामकरण उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। हलवारा एयरपोर्ट पंजाब के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र के लिए नई कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनेगा। पहले लुधियाना एयरपोर्ट की रनवे छोटी होने के कारण वहां केवल छोटे विमान ही उतर पाते थे, लेकिन हलवारा में विकसित नए सिविल एन्क्लेव में लंबी रनवे तैयार की गई है, जहां ए-320 जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

विज्ञापन

नए टर्मिनल भवन में एलईडी लाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट और रीसाइकल पानी जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके साथ ही टर्मिनल का डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ