पंजाब के पूर्व CM चन्नी की मुसीबतें बढ़ी, अब गोवा में जमीन पर विजिलेंस की नजर, आदेश- एक-एक रिकॉर्ड खंगालो

image - 2023-10-12T184936.101

Former Punjab CM Channi Troubles: पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की मुसीबत अब बढ़ सकती हैं। गोवा बीच के किनारे पंजाब सरकार की 8 एकड़ जमीन को सस्ते रेट में लीज पर देने वाले मामले में विजिलेंस टीम की जांच अब पूरी होने वाली है। विजिलेंस टीम ने करीब 4 महीने पहले इस मामले की जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

मामला क्या है?

कहा जा रहा है कि गोवा में मौजूद पंजाब सरकार की इस 8 एकड़ जमीन पर सिर्फ कृषि या बागवानी करने की इजाजत थी, लेकिन जमीन को एक 5 स्टोर होटल को सस्ते दाम में लीज पर दिया गया है। आरोप हैं कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के दौरान इस 8 एकड़ जमीन को 5 स्टार होटल चेन को अलॉट कर दिया गया। पंजाब सरकार की गोवा की बीच पर स्थित इस जमीन को नई टूरिज्म पॉलिसी के तहत एक लाख रुपए प्रति महीने पर अलॉट किया गया।

विज्ञापन

सीएम मान ने दिए आदेश

जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने संबंधित विभाग को जमीन संबंधी रिकॉर्ड विजिलेंस टीम को सौंपने के आदेश दिए गए थे, साथ ही इस मामले की जांच को तेज करने को कहा था।

विज्ञापन

मामले में क्या है चन्नी का रोल

सुत्रों के अनुसार, चन्नी को इस जमीन से जुड़े सभी मामलों का पहले से पता था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में चन्नी सांस्कृतिक विभाग के मंत्री थे। उस दौरान भी चन्नी को गोवा में पंजाब सरकार की इस जमीन बारे पूरी जानकारी थी, क्योंकि इसके लिए कई होटल कंपनियां पंजाब सरकार से संपर्क साधने की कोशिश की थी। इसके बाद जब चन्नी सीएम बन गए तो उन्होंने सरकार की इस जमीन लीज पर देने के लिए मंजूरी दे दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ