पंजाब: अबोहर के अजीमगढ़ मोहल्ले में एक संगीन वारदात हुई है, जिसमें कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर जान ले ली। घटना शुक्रवार रात की है, हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवक कबूतर पालने का था शौकीन
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुनील है। उसका सैलून का काम था। साथ ही, वह कबूतर पालने का शौक रखता था इसी वजह से वह शुक्रवार की रात को अपने दो दोस्तों को कबूतर के खुंड्डे दिखाने लाया था। मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, उसकी 3 माह की बच्ची भी है।
20-25 लोगों ने तेजधार हथियारों से किए कई वार
दरअसल, शुक्रवार की रात को उसके दो दोस्तों ने सुनील को उसके घर के बाहर बुलाया था और बातों-बातों में ही उसे उसके घर से थोड़ी दूर ले गए। जहां पहले से ही बाकी हमलावर सुनील का इंतजार कर रहे थे। उसके वहां जाते ही 20-25 लोगों ने तेजधार हथियारों से उस पर कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मोहल्ले में शोर होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल कर एकत्रित हुए लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन दोनों ही मौके पर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में देख आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से मोहल्ले में सनसनी का माहौल है।
यह भी पढ़ें-PU स्टूडेंट से मारपीट पर हुई राजनीति; PPCC प्रेसिडेंट राजा वड़िंग ने थपथपाई ‘गुंडों’ की पीठ
कुछ दिन पहले हुआ था युवक का झगड़ा
जांच के दौरान पता चला की हाल में पत्तरेवाला के कुछ युवकों से सुनील का झगड़ा हुआ था। हालांकि, उस वक्त इनके बीच में सुलहा हो गई थी लेकिन हत्या की वजह उसी झगड़े को बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया गया कि सुनील को फोन पर सुबह से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। हद, तो तब हो गई जब उसका मर्डर हो गया है तब भी उसके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने सुनील का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। अब जल्द ही कत्ल में शामिल सभी आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे, किसी भी को बक्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
9 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines