विदेश में नौकरी दिलाने वालों से सावधान! पंजाब की 25 ट्रैवल एजेंसियों पर एक्शन

Punjab News: पंजाब पुलिस ने फर्जी इमीग्रेशन कंपिनयों और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिन 25 ट्रैवल एजेंसियों पर कार्रवाई की गई है वो युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रही थीं।

CM Bhagwant Mann

Punjab News: पंजाब पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं के साथ ठगी करने वाली कंपनियों पर एक्शन लिया है। पंजाब में कई जगह पर पुलिस ने 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर ये कार्रवाई की गई है। ये कंपनियां सोशल मीडिया पर अलग अलग विज्ञापन देकर नौजवानों के साथ ठगी करती हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देते हैं नौकरियों के विज्ञापन

सोशल मीडिया के दौर में एक पोस्ट को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिन में कई नौकरियों के विज्ञापन सामेन आते हैं। पंजाब में ऐसे ही विज्ञापन देने वाली कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। ये कंपनियां अपने विज्ञापन में विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देती हैं। इनके झांसे में अक्सर ऐसे नौजवान आते हैं जो रोजगार की तलाश में होते हैं।

विज्ञापन

कहां पर हुई FIR?

पुलिस ने ये एक्शन अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर समेत कई इलाकों में किया है। इस दौरान कुल 20 FIR दर्ज की गई। एडीजीपी प्रवीण के सिन्हा ने कहा कि ये एजेंसियां​ बिना लाइसेंस के काम कर रही थीं, इसकी जानकारी मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि इस तरह की ट्रैवल एजेंसियां युवाओं को अवैध तरीकों से बाहर भेजती हैं।

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध में जा रहे भारतीय नौजवान

यह कार्रवाई ट्रैवल एजेंसियां नौकरी दिलाने के बहाने से युवाओं को अवैध रास्तों से विदेश भेजने का काम करती हैं। पिछले दिनों भारतीय नौजवानों के रूस-यूक्रेन युद्ध से कई वीडियो सामने आई थीं। जिसमें वो देश वापसी के लिए गुहार लगाते नजर आ रहे थे। युवाओं के रूस जाने के बढ़ते मामलों के बीच ये कार्रवाई की गई है। एडीजीपी सिन्हा ने नागरिकों से सतर्क रहने और ट्रैवल एजेंटों को दस्तावेज और पैसे देने से पहले पूरी पड़ताल करने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ